रांची में मेन रोड, पिस्का मोड़ और पंडरा में चला तीन घंटे अतिक्रमण हटाओ अभियान

Jan 30, 2026 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची नगर निगम ने शुक्रवार को पिस्का मोड़ से पंडरा रोड तक और मेन रोड में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इन्फोर्समेंट टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक काम किया, जिसमें 15 से अधिक ठेला-खोमचा और अन्य सामान जब्त किए गए। दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।

रांची में मेन रोड, पिस्का मोड़ और पंडरा में चला तीन घंटे अतिक्रमण हटाओ अभियान

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम, जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की ओर से शुक्रवार को पिस्का मोड़ से पंडरा रोड तक और मेन रोड में अतिक्रमण व अवैध कब्जा हटाने को लेकर अभियान चलाया गया। इन्फोर्समेंट टीम की ओर से दिन में तीन घंटे से अधिक समय तक अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों छोर से अवैध कब्जा हटाया गया। बांस-बल्ली लगाकर तैयार दो दर्जन से अधिक अस्थायी संरचना को ध्वस्त किया गया। टीम ने इस क्रम में 15 से अधिक ठेला-खोमचा, गुमटी, स्टील काउंटर, टेबुल-कुर्सी, बेंच व बांस-बल्ली समेत अन्य सामान जब्त किए। मेन रोड में अलबर्ट एक्का चौक व सुजाता चौक समेत आसपास के इलाके में अभियान चल।

कई दो पहिया वाहनों को नो पार्किंग जोन से जब्त कर बकरी बाजार स्टोर भेजा गया। निगम की ओर से शहर के दोनों प्रमुख इलाकों में चलाए गए अभियान में दुकान-प्रतिष्ठान के बाहर नालियों पर किए अतिक्रमण को भी हटाया गया। कई लोगों पर जुर्माना किया गया। अतिक्रमण से सड़कें हो गई थीं संकरी कई दुकानदारों द्वारा प्रतिष्ठान के विस्तार और उनके यहां उपलब्ध सामान को बतौर प्रदर्श नाली के ऊपर रखा गया था, जिस कारण कई स्थानों पर सड़क संकरी हो गई थी और वाहनों की आवाजाही को लेकर आमजन के बीच पूर्व की तरह परेशानी कायम थी। निगम के स्तर से भी पूर्व में किए गए हर स्तर के प्रयास में भी शत-प्रतिशत सफलता नहीं मिल सकी थी और कुछ समय बाद भी वही स्थित कायम है। इसको लेकर निगम व जिला प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। गिफ्ट डीड की जमीन पर अतिक्रमण, 15 हजार जुर्माना लगा टीम में शामिल अमीन व अन्य कर्मियों ने कई स्थानों पर संदेह होने पर गिफ्ट डीड की जमीन की जांच की। इसमें तीन प्रतिष्ठान के बाहर पाया गया कि संचालक ने गिफ्ट डीड की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है और वहां सामान रखे जा रहे हैं। पार्किंग स्थल पर भी कब्जा मिला। एक स्थान पर रखा काउंटर भी जब्त किया गया। दोषी पाए जाने के बाद तीन व्यावसायिक प्रतिष्ठान के संचालक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। संबंधित सभी अतिक्रमणकारियों को भविष्य में फिर से अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई को चेताया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;