निगम ने बनाया समर एक्शन प्लान

Mar 06, 2026 08:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

गर्मी के मौसम को देखते हुए रांची नगर निगम ने जलसंकट से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासक सुशांत गौरव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समर एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की गई और नागरिकों की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर अंकित करने का निर्णय लिया गया।

 निगम ने बनाया समर एक्शन प्लान

रांची, संवाददाता। गर्मी के मौसम को देखते हुए संभावित जलसंकट से निपटने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर गुरुवार को प्रशासक सुशांत गौरव ने जलापूर्ति शाखा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें शहर में संचालित जलापूर्ति योजनाओं और संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रशासक ने अधिकारियों को गर्मी के महीनों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द समर एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को सुचारू और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम क्षेत्र में निगम की स्वामित्व वाली 181 एचवाईडीटी, 1611 मिनी एचवाईडीटी और अन्य विभागों के अधीन संचालित एचवाईडीटी और मिनी एचवाईडीटी के यूनिक नंबर में हेल्पलाइन नंबर अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे खराबी की स्थिति में नागरिक सीधे निगम को शिकायत दर्ज करा सकेंगे और समस्या का त्वरित समाधान संभव होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।