बड़ी मात्रा में कचरा देने वाली इकाईयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक 16 को
रांची नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की स्थिति को सुधारने के लिए तैयारियों में जुटा है। 16 फरवरी को थोक अपशिष्ट जनरेटर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। अपर प्रशासक संजय कुमार का कहना है कि यह केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि शहर की स्वच्छता को सुधारने का अभियान है।

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को श्रेष्ठ स्थान दिलाने को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। स्रोत स्तर पर पृथक्करण को लेकर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। इस कड़ी को और आगे बढ़ाने के लिए 16 फरवरी को शहर के थोक अपशिष्ट जनरेटर के प्रतिनिधियों के साथ दिन के 12 बजे निगम सभागार में बैठक होगी। निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रतिनिधियों से स्रोत पृथक्करण को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा होगी। उनसे मंतव्य लिए जाएंगे। इधर, अपर प्रशासक संजय कुमार ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि शहर की स्वच्छता गुणवत्ता को मजबूत करने का व्यापक अभियान है।
इसमें निगम प्रशासन के साथ शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयास से ही निगम रांची को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बना सकता है। उन्होंने आमजन से कूड़ा के स्त्रोत पृथक्करण, समय पर कूड़ा हस्तांतरण तथा स्वच्छता नियम के पालन में सक्रिय भूमिका निभाने एवं स्वच्छ, सुंदर व कचरामुक्त रांची के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


