अपर बाजार में लाइसेंस शुल्क भुगतान को लगेगा विशेष कैंप
रांची नगर निगम 9 से 11 मार्च तक अपर बाजार क्षेत्र में लाइसेंसधारियों के लिए विशेष कैंप का आयोजन कर रहा है। यह शिविर डिबरी पट्टी दुर्गा मंदिर के बेसमेंट में होगा, जहां लाइसेंसधारी आसानी से मासिक किराया और लाइसेंस शुल्क जमा कर सकेंगे। इसका उद्देश्य लाइसेंसधारियों को निगम कार्यालय जाने की परेशानी से बचाना है।

रांची, संवाददाता। नगर निगम वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त होने से पहले अपर बाजार क्षेत्र के लाइसेंसधारियों को लाइसेंस शुल्क जमा करने की सुविधा देने के उद्देश्य से विशेष कैंप का आयोजन कर रहा है। यह शिविर अपर बाजार स्थित डिबरी पट्टी दुर्गा मंदिर के बेसमेंट में 9 से 11 मार्च तक लगेगा। जिसमें सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नगर निगम द्वारा आवंटित भूमि या दुकानों के लाइसेंसधारी मासिक किराया और लाइसेंस शुल्क आसानी से जमा कर सकेंगे। निगम के अनुसार जिन दुकानदारों या लाइसेंसधारियों पर बकाया शुल्क है, वे इस कैंप में पहुंचकर आसानी से अपना भुगतान कर सकते हैं।
निगम प्रशासन का कहना है कि शिविर लगाने का उद्देश्य लाइसेंसधारियों को अलग से निगम कार्यालय जाने की परेशानी से बचाना और उन्हें एक ही स्थान पर बकाया जमा करने की सुविधा देना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


