Ranchi News: शुरू हुए 5 नए अंचल कार्यालय, अब नजदीक ही मिलेंगी निगम की सेवाएं

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: रांची नगर निगम ने गांधी जयंती पर पांच नए अंचल कार्यालयों का उद्घाटन किया। यह निगम के 47 वर्षों के इतिहास में पहली बार है जब एक साथ इतने कार्यालय खोले गए। इससे नागरिकों को सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी और समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा।

Ranchi News: शुरू हुए 5 नए अंचल कार्यालय, अब नजदीक ही मिलेंगी निगम की सेवाएं

Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानीवासियों को नगर निगम की सुविधाओं का लाभ अब उनके घर के समीप ही मिलेगा। गांधी जयंती पर शुक्रवार को रांची नगर निगम क्षेत्र में पांच नए अंचल कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। यह पहला अवसर है जब निगम के 47 वर्षों के इतिहास में एक साथ पांच नए अंचल कार्यालय खोले गए हैं। इससे पूर्व निगम स्तर की तमाम प्रशासनिक सेवाएं केवल मुख्यालय और डोरंडा अंचल कार्यालय के माध्यम से ही संचालित होती थीं। शहर के निरंतर होते विस्तार और बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सेवाओं का विकेंद्रीकरण किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों और शिकायतों के लिए निगम मुख्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाना है。

समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा

इन स्थानीय कार्यालयों के शुरू होने से सफाई, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति जैसी मूलभूत नागरिक समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा। उद्घाटन समारोह में मेयर रोशनी खलखो ने इसे निगम की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कर्मचारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने का निर्देश दिया। वहीं, डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने इन कार्यालयों को केवल प्रशासनिक केंद्र न मानकर ‘स्थानीय सेवा केंद्र’ के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने आश्वस्त किया कि नागरिकों के फीडबैक के आधार पर भविष्य में सेवाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा।

मौके पर अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, पार्षद और निगम के पदाधिकारी-कर्मी मौजूद थे।

यहां खोले गए नए अंचल कार्यालय

वार्ड 21: बड़ा तालाब स्थित सामुदायिक भवन

वार्ड 32: पंडरा स्थित पंचायत कार्यालय

वार्ड 6: बांधगाड़ी स्थित सामुदायिक भवन

वार्ड 40: धुर्वा (एचईसी सेक्टर-3 बाजार) स्थित सामुदायिक भवन

वार्ड 53: तुपुदाना

सामान्य प्रश्न

✦नए अंचल कार्यालयों का उद्घाटन कब और किस अवसर पर हुआ?−
गांधी जयंती पर शुक्रवार को रांची नगर निगम क्षेत्र में पांच नए अंचल कार्यालयों का उद्घाटन हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: शुरू हुए 5 नए अंचल कार्यालय, अब नजदीक ही मिलेंगी निगम की सेवाएं