लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स का समय पर भुगतान करने वाले करदाताओं को अधिकतम 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट देने की घोषणा की है। इस छूट का लाभ उठाने के लिए अब केवल पांच दिन बचे हैं। निगम ने लोगों से यह अपील की है कि वे 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमाकर अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाएं। निगम के मुताबिक, अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए राजस्व शाखा की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में होल्डिंग धारकों के घरों और भवनों पर सूचना पत्र चस्पा कर रही है।
इसमें छूट योजना और टैक्स भुगतान की अंतिम तिथि की जानकारी दी जा रही है। वहीं, नागरिकों की सुविधा को देखते हुए निगम ने अवकाश के दिनों में भी जन सुविधा केंद्र खुले रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत 26 (मोहर्रम), 28 (रविवार) और 30 जून (हूल दिवस) को भी निगम कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्र में टैक्स जमा किया जा सकेगा। होल्डिंग टैक्स का भुगतान स्मार्ट रांची ऐप, व्हाट्सऐप चैटबॉट (8986627070), रांची नगर निगम की वेबसाइट, जन सुविधा केंद्र और अधिकृत कर संग्राहकों के माध्यम से किया जा सकता है। नगर निगम ने नागरिकों से समय पर टैक्स जमा कर उपलब्ध छूट का लाभ उठाने और शहर के विकास में सहयोग करने की अपील की है।