दो की जगह तीन पालियों में करें फॉगिंग : नगर आयुक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची नगर निगम के आयुक्त सुशांत गौरव ने स्वास्थ्य शाखा के साथ बैठक कर मच्छर नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की। डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक मच्छर नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। सभी वार्डों में फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

दो की जगह तीन पालियों में करें फॉगिंग : नगर आयुक्त

रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम के आयुक्त सुशांत गौरव ने बुधवार को स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें शहर में मच्छर नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि बढ़ते मच्छरों के प्रकोप, डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए रांची नगर निगम की ओर से वृहद स्तर पर मच्छर नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। सभी वार्डों में नियमित रूप से नालियों और खुले पानी के स्रोतों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। दो शिफ्ट में सभी स्लम, झाड़ियों, गंदगी वाले क्षेत्रों में फॉगिंग किए जा रहे।

मच्छर प्रजनन स्थल की पहचान और सफाई भी की जा रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि फॉगिंग का कार्य दो पालियों की जगह अब तीन पालियों में लगातार संचालन करें, ताकि अधिकतम क्षेत्र को कवर किया जा सके। फॉगिंग व लार्विसाइडल के छिड़काव के लिए विशेष मॉनिटरिंग टीम का गठन करे, जिनके द्वारा प्रतिदिन फील्ड विजिट करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। गाड़ियों की फ्रीक्वेंसी व क्षेत्र दायरे को बढ़ाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा कवरेज हो पाए। विशेष टीम द्वारा जाम नालियों व जलजमाव के क्षेत्र को जल्द व्यवस्थित करें। हर वार्ड के रेजिडेंशियल सोसायटी, बस्ती, कॉमर्शियल क्षेत्र व सभी मार्गों में व्यापक सफ़ाई अभियान चलाएं। लार्वा सोर्स रिडक्शन पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मच्छरों के प्रजनन स्त्रोत के बारे जागरूक करें, ताकि वे स्वत: अपने घर में जलजमाव न होने दें और सफाई बनाए रखें।इन क्षेत्रों में फॉगिंगकांके रोड, लोअर वर्दमान कंपाउंड, लालपुर, कोकर, भाभा नगर, अपर बाज़ार, पंडरा, धुर्वा, हटिया, हवाई नगर, पाहन टोली आदि क्षेत्र के मुख्य गली-मोहल्लों एवं मार्गों में फॉगिंग की गई। बैठक में सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी, नगर प्रबंधक, सैनिटरी सुपरवाइजर व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।