रांची नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान
रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने कर्बला चौक से बहू बाजार चौक और कचहरी क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे के ठेले और अवैध संरचनाएं हटाई गईं। कई सामग्री, जैसे लकड़ी की चौकी और कैरेट, जब्त की गईं। नारियल पानी बेचने वालों को भी हटाया गया।

रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम की ओर से मंगलवार को कर्बला चौक से बहू बाजार चौक व कचहरी क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेला/गुमटी व नालियों के ऊपर निर्मित अवैध अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। कई सामग्रियां जब्त की गईं। निगम ने बताया कि कर्बला चौक से बहू बाजार चौक तक अभियान के दौरान दो लकड़ी की चौकी, कैरेट और बांस-बल्ली जब्त किए गए। कचहरी क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण कर नारियल पानी बेचने वालों को हटाया गया। साथ ही कैरेट, एक ड्रम, दो लकड़ी की टेबल, एक बेंच, पांच प्लास्टिक चेयर व दो आयरन फ्रेम जब्त किए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


