रातू रोड न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड अतिक्रमण मुक्त

Nov 24, 2025 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची नगर निगम ने रातू रोड चौक स्थित न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। निगम ने अवैध कब्जों और बिना अनुमति की दुकानों को हटाया, जिससे ऑटो चालक सड़क पर पार्किंग के लिए मजबूर थे। इस कार्रवाई में छह अस्थाई संरचनाएं हटाई गईं और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।

रातू रोड न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड अतिक्रमण मुक्त

रांची। रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम सोमवार को रातू रोड चौक स्थित न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ऑटो स्टैंड क्षेत्र को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया। निगम टीम ने अवैध कब्जों और बिना अनुमति संचालित हो रहीं दुकानों को हटाया। जांच में पाया गया था कि ऑटो स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण चालक सड़कों पर ऑटो पार्क करने को मजबूर थे, जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। इसी समस्या के समाधान हेतु नगर निगम ने यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान निगम टीम ने कुल छह अस्थाई अवैध संरचनाओं और शेडयुक्त दुकानों को हटाया।

कार्रवाई के बाद संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। नगर निगम ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;