निगम ने परिसंपत्तियां बचाने के लिए अवैध कब्जों पर कार्रवाई

Mar 12, 2026 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची नगर निगम ने अपनी परिसंपत्तियों की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन के लिए जांच तेज कर दी है। वार्ड 18 से 36 तक कई निगम स्वामित्व के भवनों की जांच की गई, जिसमें अवैध कब्जा पाए जाने पर कार्रवाई की गई। संबंधित परिवारों को 24 घंटे में भवन खाली करने का निर्देश दिया गया।

निगम ने परिसंपत्तियां बचाने के लिए अवैध कब्जों पर कार्रवाई

रांची, संवाददाता। नगर निगम ने अपनी परिसंपत्तियों की सुरक्षा, बेहतर प्रबंधन तथा उनकी जनउपयोगिता बढ़ाने के लिए शहर में जांच तेज कर दी। गुरुवार को भू-संपदा कोषांग के सहायक प्रशासक राहुल यादव के नेतृत्व में टीम ने कई इलाकों में निगम स्वामित्व के भवनों व अन्य परिसंपत्तियों की जांच की। इसमें वार्ड संख्या 18 से 36 तक करीब 15 निगम स्वामित्व के भवनों की जांच की गई। निरीक्षण में वार्ड 29, खादगढ़ा शनि मंदिर के पास सामुदायिक भवन में अवैध कब्जा कर डांस क्लास चलायी जा रही थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए भवन में ताला जड़ दिया। वार्ड 21 में पंचायत भवन में अवैध रूप से ताला लगा मिला।

भवन के अंदर किसी ने सामान भी रख रखा था। टीम ने ताले को हटाकर अपना ताला लगा दिया। सामान भी हटाने के निर्देश दिए।भवन को 24 घंटे में खाली करने की हिदायतसुखदेवनगर स्थित निगम स्वामित्व के एक भवन में कुछ लोग अवैध रूप से निवास करते हुए पाए गए, जिसे देखते हुए संबंधित परिवार को 24 घंटे के भीतर भवन खाली करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम अपनी परिसंपत्तियों की सुरक्षा एवं उनके प्रभावी उपयोग को लेकर प्रतिबद्ध है। ताकि आम लोगों को सुविधा मिल रहे। जांच के क्रम में जहां-जहां अतिक्रमण अथवा अवैध कब्जा पाया गया, वहां त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित परिसंपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।