सेल-एमटीआई प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता
Nov 06, 2025 07:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची स्थित प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई) ने 'रण-नीति 2025 सेल अंतर-संयंत्र प्रबंधन सिमुलेशन' प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया। 132 टीमों में से 12 टीमों ने फिनाले में भाग लिया, जिसमें बोकारो स्टील प्लांट विजेता रहा। पुरस्कार सेल के कार्मिक निदेशक केके सिंह ने प्रदान किया।

रांची, संवाददाता। भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के अधीन रांची स्थित प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई) ने ‘रण-नीति 2025 सेल अंतर-संयंत्र प्रबंधन सिमुलेशन’ प्रतियोगिता में द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सेल के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों की 132 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 12 टीमें ग्रैंड फिनाले तक पहुंचीं। फिनाले में बोकारो स्टील प्लांट विजेता, इस्को स्टील प्लांट प्रथम उपविजेता और सेल-एमटीआई द्वितीय उपविजेता रहा। सेल के कार्मिक निदेशक केके सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




