पंचायत भवन बनने से विकास को मिलेगी नई रफ्तार: संजय सेठ
रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने रातू पूर्वी पंचायत भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय भवन से ग्रामीण विकास की शुरुआत होती है। सड़कों के विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया गया है। विधायक नवीन जायसवाल ने बताया कि पंचायत के लोग 15 वर्षों से भवन की मांग कर रहे थे।

रातू, प्रतिनिधि। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को रातू पूर्वी पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की शुरुआत पंचायत सचिवालय भवन से होती है। अब पंचायत के लोगों को मुखिया या अन्य प्रतिनिधियों को ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सभी प्रतिनिधि पंचायत भवन में उपलब्ध रहेंगे। सड़क निर्माण को बताया विकास का आधार:संजय सेठ ने कहा कि क्षेत्र की सभी खराब सड़कों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क ही विकास का प्रमुख पैमाना है, जिससे आवागमन और दैनिक कार्यों में काफी सुविधा होती है।
काठीटांड़ क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बनाने का आश्वासन भी उन्होंने दिया।लंबे समय बाद पूरी हुई ग्रामीणों की मांग:इस मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि पंचायत के लोग पिछले 15 वर्षों से भवन के अभाव में परेशान थे। अब उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भाजपा सरकार के दौरान भी पंचायतों के विकास के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया जाता था।उद्घाटन समारोह में उमड़ी भीड़:पंचायत भवन का उद्घाटन फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया गया। कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, प्रमुख संगीता देवी, मुखिया सुषमा तिर्की, कृष्णा उरांव, सुबोध साहु, अमित गोप, मुकेश भगत, जितेश्वर मुंडा, आदित्य तिर्की, इमरान खान,चिंटू मिश्रा,रामधीर तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


