तीन एजेंसी के पास डीएससी के बाद भी 14697 डिलीवरी लंबित

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में शनिवार को घरेलू गैस आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें गैस एजेंसियों के संचालकों और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीओ ने बैकलॉग की समीक्षा की, जिसमें कई गैस सिलेंडरों की डिलीवरी लंबित पाई गई। अधिकारियों ने शीघ्र डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तीन एजेंसी के पास डीएससी के बाद भी 14697 डिलीवरी लंबित

रांची, संवाददाता। घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सदर एसडीओ कुमार रजत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। डीसी के निर्देश पर आयोजित बैठक में जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि एवं विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसडीओ द्वारा तीनों गैस एजेंसियों की बैकलॉग की समीक्षा की। समीक्षा में यह पाया गया कि इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी में 4164, आनंद गैस एजेंसी में 6800 तथा उरांव गैस एजेंसी में 3733 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी लंबित है, जिनके डीएसी नंबर भी जनरेट किए जा चुके हैं।

इस पर अधिकारियों ने एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे शीघ्र लंबित डिलीवरी पूरी करें। साथ ही, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि एजेंसियों को समय पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें, जिससे वितरण प्रक्रिया बाधित न हो, ताकि उपभोक्ताओं को घर बैठे सुविधा मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।