अधिक पैसे देने का लालच देकर युवक से पांच लाख की ठगी
रांची के शिव कुमार नाथ ने साइबर क्राइम थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें एक महिला ने एसईबीआई से निवेश करने का लालच देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। शिव कुमार ने हर सप्ताह पांच हजार रुपये का भुगतान किया, लेकिन जब उन्होंने संपर्क किया, तो महिला का फोन स्वीच ऑफ था।

रांची। रातू के हुरहुरी निवासी शिव कुमार नाथ शाहदेव से अधिक पैसे मिलने का लालच देकर उनसे पांच लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। शिव कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि 23 अक्तूबर 2025 को उन्हें एक महिला ने फोन किया। कहा कि एसईबीआई से निवेश करने पर उन्हें दोगुनी राशि मिलेगी। उसकी बातों में आकर शिव कुमार ने प्रत्येक सप्ताह पांच हजार का भुगतान करने लगे। पांच लाख से अधिक राशि निवेश कर दी। पैसों की जानकारी के लिए जब शिव कुमार दिए गए मोबाइल व व्हाट्सऐप पर संपर्क किया तो वह स्वीच ऑफ आ रहा था।
इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


