
- सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई, निगरानी के लिए बनी टीम
रांची नगर निगम ने सोमवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इसका उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण में रांची को शीर्ष साफ शहरों में शामिल करना है। हर वार्ड में नियमित सफाई होगी, और व्यावसायिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर दिन में दो बार सफाई की जाएगी। स्वच्छता समन्वयक स्थिति की निगरानी करेंगे।
रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की स्वच्छता शाखा की ओर से सोमवार को विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई। स्वच्छ सर्वेक्षण में रांची को शीर्ष साफ शहरों की श्रेणी में शामिल कराने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम होगा। हर वार्ड में सुबह में प्रमुख मार्ग पर नियमित रूप से झाड़ू लगेगा। इसी क्रम में आवासीय क्षेत्र, पार्क और उद्यान में भी दिन में एक बार सफाई होगी। व्यावसायिक क्षेत्र, सार्वजनिक स्थल, बस स्टैंड, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल पर दिन में दो बार सफाई तय होगी। इस काम पर नजर रखने के लिए स्वच्छता समन्वयक और अधीक्षक रखेंगे। बताया गया कि जांच में कहीं भी सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई होगी।
ऐसा करने के पीछे उद्देश्य यह है कि शहर में दिखने वाली स्वच्छता की स्थिति प्रभावी तौर पर कायम रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




