जमीन विवाद में मारपीट मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। इसमें सात आरोपियों को नामजद किया गया है। घटना 23 नवंबर 2024 को हुई, जब पड़ोसी हरे कृष्णा सिंह ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हमला किया। सभी आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

रांची, संवाददाता। जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला जगरनाथपुर थाना कांड संख्या 459/2024 से संबंधित है, जिसमें योगेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, कौशल कुमार, रंजन कुमार, नितिश कुमार, शेखर कुमार और हरे कृष्णा सिंह को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, सूचक महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि 23 नवंबर 2024 की सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी हरे कृष्णा सिंह अपने छह रिश्तेदारों के साथ लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने को लेकर हमला कर दिया। इस दौरान सूचक के भतीजे रंजीत कुमार के सिर पर चोट लगी।
सूचक महेंद्र सिंह भी घायल हो गए। पुलिस जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराने विवाद और सिविल मुकदमे की बात भी सामने आई। घटना को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से भी जगरनाथपुर थाना में काउंटर केस दर्ज कराया गया था। वहीं, इस मामले में नामजद सभी सात आरोपियों को अदालत से पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


