
गुरुद्वारों के प्रधानों को सरोपा ओढ़ाकर किया सम्मानित
रांची में शनिवार को गुरु सिंह सभा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह जागृति यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए रांची के गुरुद्वारों के प्रधान एवं सचिवों को धन्यवाद देने के लिए था। तख्त श्री हरमंदिर साहिब के जनरल सेक्रेटरी सरदार इंद्रजीत सिंह ने सभी को सम्मानित किया।
रांची, वरीय संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना साहिब से 17 सितंबर को निकाली गई जागृति यात्रा के स्वागत एवं सफल आयोजन में सहयोग के लिए रांची के सभी गुरुद्वारों के प्रधान एवं सचिव को धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु रखा गया था। तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के जनरल सेक्रेटरी सरदार इंद्रजीत सिंह ने सभी गुरुद्वारों के प्रधान एवं सचिव को स्मृति चिन्ह भेंट कर और उन्हें सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी गुरुद्वारा कमेटियों के अलावा रांची शहर की समूह साध संगत का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगत ने जागृति यात्रा के रांची पहुंचने का घंटों इंतजार किया एवं श्रद्धा भाव और गर्मजोशी से पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया। सरदार इंद्रजीत सिंह ने विशेष तौर से गुरु सिंह सभा, मेन रोड गुरुद्वारा कमेटी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस जागृति यात्रा के स्वागत की रूपरेखा तैयार की और आपसी समन्वय बनाकर इस यात्रा को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन गुरु सिंह सभा, मेन रोड के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन परमजीत सिंह टिंकू ने किया। इन्हें किया गया सम्मानित सम्मान पाने वालों में गुरु सिंह सभा, मेन रोड के गगनदीप सिंह सेठी, हरप्रीत सिंह रिंकू, परमजीत सिंह टिंकू, अश्मित सिंह सेठी; गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के अर्जुन देव मिड्ढा, सुरेश मिड्ढा, मनीष मिड्ढा, आशु मिड्ढा, कवलजीत मिड्ढा; गुरुद्वारा पिस्का मोड़ के हरविंदर सिंह लाली के अलावा राजू सिंह टिवाना, बलबीर सिंह कालरा, रविंदर सिंह, कुलतार सिंह, तविंदर सिंह, हरबिंदर सिंह, रणवीर सिंह आदि उपस्थित थे। पटना से 17 सितंबर को जागृति यात्रा निकाली गई मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सिख पंथ के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी पर्व के उपलक्ष्य में तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना से 17 सितंबर को जागृति यात्रा निकाली गई थी, जो देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए 27 अक्टूबर को पंजाब स्थित श्री आनंदपुर साहिब पहुंचकर समाप्त हुई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




