युवती के आत्महत्या मामले में मोबाइल नंबर धारक पर केस
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में सुमन कुमारी ने आत्महत्या की। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी एक युवक से बातचीत कर रही थी और उसी युवक के उकसाने पर उसने फांसी लगा ली। पिता ने सदर थाने में केस दर्ज कराया है।

रांची। कोकर निवासी युवती सुमन कुमारी के आत्महत्या मामले में मोबाइल नंबर धारक पर सदर थाने में पिता तारकेश्वर राय ने केस दर्ज कराया है। बताया कि गुरुवार को वह पटना में थे। तभी बेटे ने फोन पर सुमन द्वारा फांसी लगा लेने की जानकारी दी। इसके बाद वे रांची लौट आए। यहां पता चला कि बेटी एक युवक से बातचीत करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी युवक के उकसाने पर बेटी ने आत्महत्या की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


