जंग की तपिश : डीसी के निर्देश हवा-हवाई, एजेंसियां घर पर नहीं पहुंचा रहीं सिलेंडर
रांची में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में समस्याएं आ रही हैं। कई उपभोक्ता 10 से 25 दिन तक गैस नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। एजेंसियों द्वारा प्वाइंट डिलीवरी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में रोष है। जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियों को घर पर गैस पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन नियमों का पालन नहीं हो रहा।

रांची, वरीय संवाददाता। गैस सिलेंडर घर पर नहीं पहुंचाकर एजेंसियां रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के सख्त निर्देशों को ठेंगा दिखा रहीं हैं। कई इलाकों में मंगलवार को प्वाइंट डिलीवरी के माध्यम से ही सिलेंडर बांटे गए। चुटिया स्थित इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी ने शास्त्री मैदान में उपभोक्ताओं को सिलेंडर बांटे। यहां काफी संख्या में लोग धूप में कतारबद्ध रहे। इसी तरह लालपुर की जयंत गैस एजेंसी के उपभोक्ता भी अलग-अलग स्थानों पर कतार में लगकर सिलेंडर लेने को विवश हुए। वहीं, कांके रोड में देवी गैस एजेंसी ने अपने गोदाम से वितरण नहीं किया। हालांकि सुबह में एजेंसी कार्यालय के पास कुछ देर के लिए सिलेंडर बांटे गए।
लेकिन दोपहर बाद यह व्यवस्था बंद कर दी गई। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही डीसी ने सभी एजेंसियों को घर पर सिलेंडर पहुंचाने की हिदायत दी है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने एजेंसी कार्यालयों के बाहर नोटिस भी चस्पा किया है। फिर भी नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा।25 दिन बाद भी गैस नहीं मिलने से लोग परेशानकई गैस एजेंसियों द्वारा प्वाइंट डिलीवरी करने के चलते बुकिंग के 10 से 15 दिन बाद भी लोगों को घर पर सिलेंडर नहीं मिला। ऐसे लोगों में काफी रोष है और वे एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। देवी गैस एजेंसी के एक उपभोक्ता अनिल कुमार ने बताया कि 10 दिन पहले डीएसी आ चुका है। लेकिन जब गैस नहीं मिली तो एजेंसी जाना पड़ा। इसी प्रकार अशोक नगर स्थित आनंद गैस एजेंसी के एक उपभोक्ता ने कहा, उन्हें बुकिंग को 15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिला है।घर पर गैस नहीं पहुंचाने से बैकलॉग बढ़ रहाएक ओर जहां गैस एजेंसियों की ओर से नियमित रूप से गैस की होम डिलीवरी नहीं की जा रही है। दूसरी ओर जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, दोबारा बुकिंग कराने वालों की संख्या बढ़ रही है। इससे सिलेंडरों का बैकलॉग भी बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर में अब भी 80 हजार से अधिक सिलेंडरों का बैकलॉग है।कार्ड सस्पेंड होने के भी आ रहे मामलेकई ग्राहक एजेंसी पहुंच रहे हैं तो उन्हें पता चल रहा है कि उनका कार्ड सस्पेंड हो गया है। ऐसे उपभोक्ताओं को एजेंसियों की ओर से 15 अप्रैल के बाद आने को कहा जा रहा है। ऐसे में इन उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ गई है।उपभोक्ताओं के लिए जरूरी जानकारी1. रसोई गैस सिलेंडर आवश्यक वस्तु है, नियमों का पालन जरूरी।2. डिलीवरी मैन को सिलेंडर घर के अंदर तक पहुंचाना अनिवार्य है।3. रसोई गैस सिलेंडर को घर के बाहर देकर चले जाना नियम विरुद्ध है।4. गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए अतिरिक्त शुल्क शुल्क नहीं ले सके।5. डिलीवरी मैन घर पर गैस न पहुंचाए तो इसकी शिकायत कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


