Ranchi News: स्वास्थ्य शिविर में 142 लोगों की नि:शुल्क जांच

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: सेवार्थ विद्यार्थी ने डॉ. राजीव क्लिनिक के सहयोग से रांची के कोकर स्थित तिरिल बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में बस्ती और आसपास के लगभग 142 लोगों का प्राथमिक परीक्षण किया गया। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वजन की जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श तथा दवाएं निःशुल्क दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति जागरुकता बढ़ाना था।

Ranchi News: स्वास्थ्य शिविर में 142 लोगों की नि:शुल्क जांच

Ranchi News: रांची। सेवार्थ विद्यार्थी (रांची महानगर, झारखंड प्रांत) द्वारा डॉ. राजीव क्लिनिक के सहयोग से कोकर के तिरिल बस्ती में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। इसमें बस्ती और आसपास के 142 लोगों का प्राथमिक परीक्षण, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर व वजन जांच कर परामर्श और निःशुल्क दवाएं दी गईं। मौके पर अखिल भारतीय प्रमुख भवानी शंकर, प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ, क्षेत्रीय संयोजक रवि अग्रवाल, सह-संयोजक अनीश राय, रवि कुमार और वरिष्ठ समाजसेवी अभिषेक वर्णवाल उपस्थित रहे। ----------------------------

तिरिल बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रांची, विशेष संवाददाता। सेवार्थ विद्यार्थी, रांची महानगर, झारखंड प्रांत की ओर से कोकर स्थित तिरिल बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में बस्ती व आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 142 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर व वजन की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति जागरुकता बढ़ाना था।

142 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

अखिल भारतीय प्रमुख भवानी शंकर, झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ, झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय संयोजक रवि अग्रवाल, झारखंड प्रांत के सह-संयोजक अनीश राय व वरिष्ठ समाजसेवी अभिषेक वर्णवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव क्लिनिक के सहयोग से किया गया। शिविर में रवि कुमार के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई गईं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कहां आयोजित किया गया?−
शिविर कोकर स्थित तिरिल बस्ती, रांची में आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: स्वास्थ्य शिविर में 142 लोगों की नि:शुल्क जांच