Ranchi Durga Puja Committee Seeks Solutions for Flooding Safety and Health Concerns बोले रांची: सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन अभी से ही दुरुस्त किए जाएं, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Durga Puja Committee Seeks Solutions for Flooding Safety and Health Concerns

बोले रांची: सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन अभी से ही दुरुस्त किए जाएं

रांची में ज्योति संगम दुर्गा पूजा समिति ने पूजा स्थल पर जलजमाव, सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधन की मांग की। समिति ने प्रशासन से पार्किंग व्यवस्था और मेडिकल कैंप की सुविधा उपलब्ध कराने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 6 Sep 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
बोले रांची: सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन अभी से ही दुरुस्त किए जाएं

रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से अपर बाजार स्थित ज्योति संगम दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ बोले रांची कार्यक्रम हुआ। समिति ने सदस्यों ने पूजा स्थल से जलजमाव दूर करने की मांग की। कहा कि सफाई कराई जाए। पूजा में कैंप लगाकर स्वास्थ्य सुविधा बहाल हो। सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन अभी से ही दुरुस्त किए जाएं। सदस्यों ने कहा कि यह पूजा अपर बाजार स्थित मारवाड़ी 2 हाई स्कूल परिसर में होती रही है, लेकिन निर्माण कार्य के चलते इस बार बालकृष्णा स्कूल परिसर में पंडाल बनाया जा रहा है। स्थल उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन सकारात्मक रवैया दिखाया था।

ज्योति संगम दुर्गा पूजा समिति इस बार नए परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण करा रही है। पिछले कई दशकों से समिति की पूजा मारवाड़ी 2 हाई स्कूल में आयोजित होती आई थी, लेकिन वहां निर्माण कार्य शुरू होने से विकल्प तलाशना पड़ा। आखिरकार प्रशासन के सहयोग से बालकृष्णा स्कूल परिसर को पूजा स्थल के रूप में चुना गया। कई चुनौतियां समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार परिसर में पंडाल निर्माण के साथ-साथ कई गंभीर चुनौतियां भी सामने हैं। सबसे बड़ी समस्या जलजमाव और कीचड़ की है। थोड़ी सी बारिश में पूरा इलाका गंदगी और जलजमाव से भर जाता है, जिससे परिसर में कीचड़ फैल जाती है। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि परिसर में डस्ट गिरवाया जाए। श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने की बड़ी चुनौती समिति के लोगों ने कहा कि इस बार मेन रोड में कई बड़े पंडालों का निर्माण हो रहा है। पूरे शहर से हजारों लोग यहां आएंगे। ऐसे में पार्किंग की उचित व्यवस्था बेहद जरूरी है। समिति ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि पंडाल परिसर के आसपास वाहनों के लिए पार्किंग जोन तय किए जाएं, ताकि श्रद्धालु बिना परेशानी के दर्शन कर सकें। सफाई और स्वास्थ्य सुविधाएं मिले परिसर में साफ-सफाई रहे, इसकी मांग समिति ने की है। पंडाल और आसपास के क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जरूरी है। इसके अलावा समिति ने सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग से अपील की है कि पूरे क्षेत्र में एंबुलेंस और मेडिकल कैंप की सुविधा उपलब्ध कराई जाई। त्योहार के दौरान भीड़ और थकान से कई श्रद्धालुओं की तबियत बिगड़ जाती है, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना करना न पड़े। सुरक्षा पर प्रशासन दे खास जोर समिति ने चोरी, छिनतई और छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग, महिला जवानों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी जरूरी मानी जा रही है। समिति के लोगों ने कहा कि ब्लैक स्पॉट्स पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएं और पुलिस लगातार चौकसी बनाए रखे। महिला श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए महिला पुलिस भी तैनात रहे। मूर्ति विसर्जन को लेकर समिति ने दिए सुझाव मूर्ति विसर्जन को लेकर समिति ने कहा कि पूर्व में जिला प्रशासन सभी समितियों को विसर्जन के लिए गाड़ियां उपलब्ध कराता था, लेकिन अब यह व्यवस्था कमजोर पड़ गई है। समिति ने आरटीओ से अपील की है कि व्यवस्थित तरीके से गाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही बड़ा तालाब विसर्जन स्थल तक जाने वाले रास्तों में पेड़ की टहनियां और बिजली के तार बाधा बनते हैं, जिससे प्रतिमा को नुकसान पहुंच सकता है। इस दिशा में प्रशासन को तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है। समिति के लोगों ने चलंत शौचालय और पेयजल की व्यवस्था, सड़कों के गड्ढों की मरम्मत और बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने को लेकर भी प्रशासन से अपील की है। समिति का कहना है कि पूजा से कम से कम 10 दिन पहले शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, ताकि पंडालों को नुकसान न हो। समस्याएं 1. पंडाल परिसर में जलजमाव और कीचड़ की समस्या है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। 2. श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था का अभाव, मेन रोड में नो इंट्री रहती है। 3. सफाई नदारद और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा, इलाके शौच की बदबू से परेशानी। 4. मूर्ति विसर्जन के दौरान तारों से अव्यवस्थ, जिससे प्रतिमा के क्षति होने का डर। 5. चोरी, छिनतई और महिला सुरक्षा की चुनौतियां और स्वास्थ्य कैंप की भी आवश्यकता। सुझाव 1. पंडाल परिसर में डस्ट गिरवाकर जलजमाव और कीचड़ से राहत देने की पहल की जाए। 2. पंडाल के आसपास उचित पार्किंग जोन बनाकर पहले से इसका प्रचार किया जाए। 3. फॉगिंग, ब्लीचिंग और नियमित सफाई अभियान नगर निगम की ओर से चलाया जाए। 4. आरटीओ और प्रशासन द्वारा व्यवस्थित विसर्जन गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएं। 5. पुलिस पेट्रोलिंग, सीसीटीवी और महिला जवान, डॉक्टर्स की तैनाती सुनिश्चित की जाए। :: किसने क्या कहा :: इस वर्ष हमें पूजा स्थल बदलने की चुनौती का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने सहयोग कर बालकृष्णा स्कूल परिसर उपलब्ध कराया, जिसके लिए आभार। लेकिन, यहां जलजमाव और कीचड़ की समस्या गंभीर है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डस्ट गिरवाया जाए। बुनियादी सुविधाएं जल्द धरातल पर उतारी जाए, जिससे पूजा की भव्यता बनी रहे। -चंद्रभान खत्री, अध्यक्ष समिति का उद्देश्य हमेशा से भक्तों को सहज और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहा है। बड़ा तालाब जाने वाले रास्ते में बिजली के तार और पेड़ की टहनियां प्रतिमा के लिए खतरनाक हैं। हमारी अपील है कि प्रशासन इस ओर पहले से ध्यान दे, ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित हो सके। साथ ही पार्किंग जोन तय किया जाएं, ताकि ट्रैफिक समस्या न हो। -अंकित गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने का काम जल्द पूरा करें, तभी श्रद्धालु सुरक्षित रूप से पंडाल तक पहुंच पाएंगे। -दीपक कुमार पंकज जलजमाव, गड्ढे और बिजली की समस्या हमें परेशान कर रहीं हैं। समिति अपने स्तर पर व्यवस्था कर रही है, लेकिन प्रशासन सहयोग करे। -प्रखर लोहिया स्वास्थ्य सुविधाओं की चिंता रहती है। पिछले साल कई श्रद्धालुओं की तबियत बिगड़ी थी। मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था हो। -अविनाश कुमार मूर्ति विसर्जन का मुद्दा हर साल सामने आता है। गाड़ियों की व्यवस्थित उपलब्धता न होने से समितियों को काफी परेशानी होती है। -आशीष घोष भीड़ बढ़ने पर चोरी, छिनतई और छेड़खानी की घटनाएं भी होती हैं। प्रशासन महिला सुरक्षा बलों की तैनाती करे। सीसीटीवी कैमरों लगाए जाएं। -हर्षिता लोहिया सफाई, सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वास्थ्य का ख्याल रखा गया तो यह पूजा रांची की पहचान बनेगी। कचरा प्रबंधन की ठोस योजना बनानी चाहिए। -रविंद्र सैनी गड्ढों और कीचड़ की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। प्रशासन अगर समय रहते डस्ट गिरवा दे तो हालात सुधर सकते हैं। -मनोज बक्सरिया इस बार ट्रैफिक और पार्किंग सबसे बड़ी चुनौती है। अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था हो और भारी वाहनों पर रोक लगे तो स्थिति संभलेगी। -वेद प्रकाश सिंह सुरक्षा और सफाई हमारी प्राथमिकता है। नगर निगम से फॉगिंग और ब्लीचिंग का आग्रह है। गंदगी श्रद्धालुओं के लिए गंभीर खतरा न बने। -अमित व्यास पूजा में लाखों लोग आते हैं। चलंत शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था जरूरी है। साथ ही उसकी नियमित सफाई होनी चाहिए। -अजय बथवाल स्ट्रीट लाइट खराब है और कई जगह ब्लैक स्पॉट हैं। रात में श्रद्धालुओं के लिए यह खतरनाक हो सकता है। इसे दुरूस्त किया जाए। -जेपी साहू भीड़ में धक्का-मुक्की और छेड़खानी की घटनाएं अक्सर होती हैं। प्रशासन से अपील है कि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाए। -हेमंत कुमार पोद्दार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।