ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ झारखंड रांचीसरहुल पूजा को लेकर रांची पांच भागों में विभाजित

सरहुल पूजा को लेकर रांची पांच भागों में विभाजित

सरहुल पूजा महोत्सव व शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए रांची क्षेत्र को पांच जोन में विभाजित किया गया है। यह निर्णय शनिवार को केंद्रीय समिति...

सरहुल पूजा को लेकर रांची पांच भागों में विभाजित
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 19 Mar 2023 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता। सरहुल पूजा महोत्सव व शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए रांची क्षेत्र को पांच जोन में विभाजित किया गया है। यह निर्णय शनिवार को केंद्रीय समिति की बैठक में लिया गया। बैठक का आयोजन कचहरी स्थित आरआइटी बिल्डिंग में हुआ। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने की। इसमें सभी जोन के लिए प्रभारी की नियुक्ति की गई।

पूर्वी जोन के लिए संजय तिर्की, विनय उरांव, प्रशांत टोप्पो, पश्चिमी जोन के लिए पंचम तिर्की, सूरज उरांव, उत्तरी जोन के लिए अमर तिर्की, सधन उरांव, दक्षिणी जोन के लिए सहाय तिर्की, अनुपम तिर्की, सीमा बांडो, मध्य जोन के लिए भुनेश्वर लोहरा, सत्यनारायण लकड़ा, विमल कच्छप, बाना मुंडा और प्रमोद एक्का को प्रभारी बनाया गया। मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के महासचिव विमल कच्छप, महिला शाखा की अध्यक्ष नीरा टोप्पो, सुखवारो उरांव, गुड्डी तिर्की, ज्योत्सना भगत सहित अन्य मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।