Ranchi District Blanket Distribution for the Needy Amid Severe Cold पुंदाग में मारवाड़ी सम्मेलन ने 140 कंबल का वितरण किया, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi District Blanket Distribution for the Needy Amid Severe Cold

पुंदाग में मारवाड़ी सम्मेलन ने 140 कंबल का वितरण किया

रांची में कड़ाके की ठंड को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन ने रविवार को 140 कंबल का वितरण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। सम्मेलन के सदस्यों ने मानव सेवा के महत्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 29 Dec 2024 08:13 PM
share Share
Follow Us on
पुंदाग में मारवाड़ी सम्मेलन ने 140 कंबल का वितरण किया

रांची। कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय चरण में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर, पुंदाग में असहाय निर्धन एवं जरूरतमंदों के बीच 140 कंबल का वितरण किया गया। सम्मेलन के महामंत्री विनोद जैन ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करने से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य कार्य नहीं है। निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं इसकी जितनी सेवा करें कम है। इनकी सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। सम्मेलन द्वारा निरंतर जन सेवा के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गो के लिए मदद पहुंचाना है। कंबल मिलने पर सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पवन पोद्दार, विनोद जैन, सुरेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, विजय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, ललित पोद्दार, अजय डीडवानिया, अशोक लाठ, प्रदीप बाजोरिया, सुनील पोद्दार, मीना अग्रवाल के अलावे अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।