Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi District Administration Raids Bars for Violating Smoke-Free Law
बिडोरा बार एंड लॉन्ज में पिलाया जा रहा था हुक्का, 70 हजार का जुर्माना

बिडोरा बार एंड लॉन्ज में पिलाया जा रहा था हुक्का, 70 हजार का जुर्माना

संक्षेप: रांची जिला प्रशासन ने बार और रेस्टोरेंट में छापेमारी की। बिडोरा बार एंड लॉन्ज में ग्राहकों को हुक्का परोसते हुए पकड़ा गया। प्रतिष्ठान मालिक और ग्राहकों पर 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। रांची पहले स्मोक फ्री जिला है, जहां तंबाकू का सेवन सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंधित है।

Wed, 12 Nov 2025 02:17 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। जिला प्रशासन ने एक बार फिर मंगलवार को बार एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी की। लालपुर थाना में आने वाले कई बार एवं लॉन्ज में कोटपा अमेंडमेंट अधिनियम 2021 के तहत जांच की गई। इस बीच टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्लाजा चौक स्थित बिडोरा बार एंड लॉन्ज की तलाशी ली। यहां पर टीम ने ग्राहकों को हुक्का परोसते हुए पकड़ा। इसके बाद टीम ने प्रतिष्ठान मालिक और हुक्का का सेवन करने वालों पर 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इस बीच बार संचालक को भविष्य में कानून तोड़ते हुए पकड़े जाने पर और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी रद्द करने की हिदायत दी। रांची जिला स्मोक फ्री है घोषित बता दें कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीओ उत्कर्ष कुमार की आरे से विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य का रांची पहला जिला है, जिसे स्मोक फ्री घोषित किया गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू संबंधित पद्धार्थ का सेवन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। शैक्षणिक संस्थान, सरकारी भवन, कार्यालय, अस्पताल के 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का तंबाकू एवं तंबाकू से जुड़े पदार्थ को बेचने पर पूरी तरह से रोक लगाई जा चुकी है।