Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Deputy Commissioner Reviews Development Plans for 2025 Events and Complaints Resolution
आधार और बैंक खाता डुप्लीकेशन हटाने का कार्य जारी रखें : डीसी

आधार और बैंक खाता डुप्लीकेशन हटाने का कार्य जारी रखें : डीसी

संक्षेप:

रांची में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 2025 में बड़े आयोजनों के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। 9600 शिकायतों में से 8000 का समाधान हो चुका है।

Jan 02, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, विशेष संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उपविकास आयुक्त सौरभ भुवनिया, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय भगत, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2025 में जिले में विभिन्न बड़े आयोजनों, कार्यक्रमों और पर्व-त्योहारों का सफल आयोजन सभी विभागों के बेहतर समन्वय का परिणाम है। उन्होंने टीम रांची की सराहना की। कहा कि इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ वर्ष 2026 में दोगुनी गति से काम करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। बैठक में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान आधार और बैंक खाता डुप्लीकेशन हटाने का कार्य लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए। अबुआ साथी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि वर्ष 2025 में कुल 9600 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 8000 से अधिक का समाधान किया जा चुका है। उपायुक्त ने शेष शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।