अकाउंट डिटेल का बिना सत्यापन भुगतान नहीं करने का निर्देश
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कोषागार से संबंधित बैठक में अधिकारियों को वित्तीय अनुशासन, भुगतान प्रक्रिया की शुद्धता और सरकारी राशि के सुरक्षित उपयोग के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अकाउंट डिटेल का सत्यापन किए बिना भुगतान नहीं किया जाए और सरकारी धन के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रांची, विशेष संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में कोषागार से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक कर वित्तीय अनुशासन, भुगतान प्रक्रिया की शुद्धता और सरकारी राशि के सुरक्षित उपयोग को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अकाउंट डिटेल का पूर्ण सत्यापन किए बिना किसी भी परिस्थिति में भुगतान नहीं किया जाए। सरकारी धन के दुरुपयोग पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने सभी विभागों को भुगतान प्रक्रिया के दौरान लाभुकों और संबंधित खातों की जानकारी का बहुस्तरीय सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फंड ट्रांसफर के प्रत्येक चरण में निर्धारित प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाए।
भुगतान से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों और बैंक विवरणों का अनिवार्य रूप से मिलान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, आंतरिक जांच व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फंड ट्रांसफर के प्रत्येक चरण में निर्धारित प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाए।तभुगतान से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों और बैंक विवरणों का अनिवार्य रूप से मिलान किया जाए। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह-प्रभारी उपविकास आयुक्त संजय भगत, निदेशक डीआरडीए सुदर्शन मुर्मू, जिला कोषागार पदाधिकारी सारिका भगत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य कोषागार पदाधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


