Ranchi News: उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाऊस का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और निर्वाचन आयोग के मानकों का मूल्यांकन करना था। उन्होंने अधिकारियों को सभी सुरक्षा प्रावधानों का ठीक से पालन करने का निर्देश दिया।

Ranchi News: रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का नियमित मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की कार्यशीलता तथा संपूर्ण परिसर की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयर हाउस के संचालन एवं सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक प्रावधान का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


