रांची में सेवानिवृत्त शिक्षकों का मिला सम्मान

Dec 31, 2025 06:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में समाहरणालय में बुधवार को पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 12 सेवानिवृत्त शिक्षकों और अन्य अधिकारियों को पेंशनरी लाभ देकर सम्मानित किया गया। डीसी ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उन्हें समाज का निर्माणकर्ता बताया।

रांची में सेवानिवृत्त शिक्षकों का मिला सम्मान

रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में बुधवार को पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 12 सेवानिवृत्त शिक्षकों, एक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और एक आदेशपाल को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशनरी लाभ देकर सम्मानित किया गया। डीसी ने शिक्षकों को समाज का निर्माणकर्ता बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। सम्मानित होने वालों में शांति मुनी तिर्की, सुशीला खाखा, शबाना परवीन, रामेश्वर महतो, अजय मिश्र, प्रदीप गुप्ता, त्रिलोचन महतो, संजय चौरसिया, शंकर खलखो, विराज केरकेट्टा, लक्ष्मी देवी, थेओदोरा एक्का, विलियम तिर्की और बाहा उरांव शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।