डीसी के निर्देश के बावजूद भी लाइन लगाकर बांटी गई गैस
रांची डीसी ने शनिवार को एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता, समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने और कालाबजारी रोकने के लिए बैठक की थी। बैठक में यह भी निर्देश द

रांची, संवाददाता। रांची डीसी ने शनिवार को एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता, समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने और कालाबजारी रोकने के लिए बैठक की थी। बैठक में निर्देश दिया था कि गैस के लिए कहीं भी कतार लगी हो तो एजेंसी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने हिदायत दी थी कि कहीं भी किसी भी स्थिति में गोदाम डिपो या रास्ते में गैस वितरण नहीं किया जा सकेगा।उन्होंने तेल कंपनियों को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीसी के आदेश और सख्ती का कहीं पालन नहीं हुआ। रांची शहर के विद्यानगर फील्ड, पुंदाग, निवारणपुर, नामकुम सहित कई हिस्सों में होम डिलीवरी के बजाय प्वाइंट डिलीवरी की गई।
लोगों को पांच-पांच घंटे से अधिक लाइन में लगकर रहना पड़ा। लोगों ने बताया कि वो दस दिनों से अधिक समय से परोशान चल रहे हैं। होम डिलीवरी होने का इंतजार कर रहे थे, पर उनकी परेशानी खत्म नहीं हो रही। कुछ लोगों ने कहा कि खाने पर आफत आने के बाद वे दो दिनों से लाइन से वापस जा रहे थे, रविवार को उन्हें कई घंटे इंतजार के बाद गैस सिलेंडर मिल पाया।17 दिन पहले की बुकिंग, पर डिलीवरी नहींकई ग्राहकों ने बताया कि उन्होंने 18 मार्च को ही बुकिंग कराई है। 17 से 18 दिन पूरे होने बाद भी बुकिंग की डिलीवरी नहीं हो पाई है। एमएसएमई के सहायक निदेशक ने भी बताया कि उन्होंने अपनी बुकिंग 19 मार्च को कराई थी, वे पांच दिनों से होम डिलीवरी के लिए परेशान थे, उसके बाद उन्हें भी रविवार को होम डिलीवरी की जगह प्वाइंट डिलीवरी से जाकर गैस सिलेंडर लेना पड़ा। बता दें कि नामकुम की सिटी इंडेन एजेंसी भी लगातार प्वाइंट डिलीवरी कर रही है। रांची के सभी प्वाइंट पर लोग सुबह पांच बजे से ही लाइन में लगे रहे। कई सुबह तीन बजे से ही लाइन में लगे थे।लोग सुबह ही गोदाम के पास पहुंच जा रहेगैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि लोग सुबह-सुबह ही उनके गोदाम के पास पहुंच जाते हैं। इसके अलावा डिलीवरी प्वाइंट के पास जाकर खड़े हो जाते हैं। गोदाम से ही गाड़ी निकालने में परेशानी होती है। ग्राहक उलझ जाते हैं। किसी तरह निकल गए तो लोग प्वाइंट डिलीवरी से आगे गाड़ी नहीं बढ़ने देते।कई लोगों के घरों तक पहुंचा सिलेंडरहालांकि, रांची के कई हिस्सों में ग्राहकों ने बताया कि उनके घरों में रविवार को सिलेंडर वितरकों ने सिलेंडर पहुंचाया है। ग्राहकों ने बताया कि उन्होंने भी काफी समय से बुकिंग कराया था, डिलीवरी के लिए मैसेज आया था पर उम्मीद नहीं थी कि घरों तक सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी।ओरमांझी में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापेमारी, 9 सिलेंडर जब्तओरमांझी क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने इरबा स्थित दिल्ली दरबार बिरयानी दुकान में छापेमारी की। इस दौरान दुकान से 9 व्यवसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें कई सील बंद थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक बिचौलिया बैगनआर कार से सिलेंडर लाकर अवैध रिफिलिंग कर रहा था और मुनाफे में हिस्सेदारी दी जा रही थी। गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर उसके घर पर भी छापेमारी की गई, जहां से रिफिलिंग नोजल लगा सिलेंडर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। हालांकि, मुख्य आरोपी फरार है। प्रशासन ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध भंडारण व कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


