ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीस्मार्ट थानों के रेस में पिछड़ गए झारखंड के थाने

स्मार्ट थानों के रेस में पिछड़ गए झारखंड के थाने

झारखंड के आदित्यपुर और लोहरदगा थाने का नाम भी था प्रतियोगिता में

स्मार्ट थानों के रेस में पिछड़ गए झारखंड के थाने
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 07 Jan 2018 09:27 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्वालियर में आयोजित डीजी, आईजी कांफ्रेंस में टॉप 10 थानों की सूची जारीझारखंड के आदित्यपुर और लोहरदगा थाने का नाम भी था प्रतियोगिता मेंरांची। अखिलेश सिंहझारखंड पुलिस भले ही थानों को स्मार्ट बनाने का दावा करती हो, लेकिन स्मार्ट थानों की रेस में झारखंड पुलिस पिछड़ गई। ग्वालियर में बीएसएफ मुख्यालय में साल 2017 के डीजी-आईजी कांफ्रेस के दौरान साल के टॉप 10 स्मार्ट थानों की सूची जारी की गई। टॉप 10 में झारखंड के स्मार्ट थाने को जगह नहीं मिल पाया है। पूर्व में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य पुलिस से देश भर की स्मार्ट थानों की प्रतियोगिता के लिए दो थानों के नाम मांगे थे। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सरायकेला के आदित्यपुर और लोहरदगा जिले के लोहरदगा थाने का नाम स्मार्ट थाना की प्रतियोगिता के लिए भेजा था। लेकिन झारखंड के ये दोनों थाने टॉप 10 में शामिल नहीं हो पाए। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने टॉप 10 थानों की सूची जारी की है। क्या था चयन का आधारस्मार्ट थानों के बीच चयन के कई आधार थे। एस यानि सेंसेटिव एंड स्ट्रिक्ट (संवेदनशील व सख्त), एम यानि मार्डन विथ मॉबिलिटी (आधुनिकता के साथ गतिशील), ए यानि अलर्ट एंड एकाउंटेबल (सतर्क और जवाबदेह), आर यानि रियालबल और रिसपांसिव (विश्वसनीय और जिम्मेदारी उठाने वाला), टी यानि ट्रेंड एंड टेक्नॉसेवी(प्रशिक्षित व तकनीक का इस्तेमाल करने वाला) के आधार पर थानों का चयन किया गया। स्मार्ट थानों के बीच प्रतियोगिता में अपराध के खुलासे, वारंट का तामिला, संपत्ति बरामदगी, कानून व्यवस्था बनाने, अपराधियों पर लगाम कसने के पहलुओं पर भी रैंकिंग दी गई। स्मार्ट थानों में आने-जाने वालों से व्यवहार, वेटिंग एरिया, शौचालय, पीने की पानी की व्यवस्था, रिसेप्शन, महिला-पुरूष के बैरक, सीसीटीवी, सुरक्षित आर्मरी, वायरलेस के लिए कम्युनिकेशन रूम समेत अन्य पहलुओं की कसौटी पर भी थानों को रखा गया था। झारखंड में कितने स्मार्ट थानेपुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक झारखंड में 44 स्मार्ट थानों का निर्माण होना है। फिलहाल 12 स्मार्ट थानों का निर्माण हो चुका है। ये हैं देश के टॉप-10 स्मार्ट थाने- आर एस पुरम, कोयंबटूर- पंजागुट्टा, हैदराबाद- गुदंबा, लखनऊ- धूपगुड़ी, जलपायीगुड़ी- के 4 पीएफ , अन्नानगर, चेन्नई- बनभुलपारा, नैनीताल- घिरोर, मणिपुर- ऋषिकेश, देहरादुन- वालापट्नत, कन्नूर- कीर्तिनगर, दिल्ली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें