शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया को नहीं मिली जमानत
Apr 08, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के विशेष कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में आरोपी नवीन केडिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। नवीन को पिछले महीने एसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया था और वह न्यायिक हिरासत में है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।

रांची। शराब घोटाला केस के आरोपी जेल में बंद नवीन केडिया को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को रांची एसीबी के विशेष कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। पिछले बुधवार को नवीन केडिया की याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई थी। कोर्ट ने एसीबी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। नवीन को एसीबी की टीम ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


