Ranchi News: हरमू रोड में अतिक्रमण पर 12 संस्थानों को नोटिस, ट्रेड लाइसेंस नहीं होने पर दो प्रतिष्ठान बंद
Ranchi News: रांची नगर निगम ने हरमू रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कई संस्थानों को नोटिस जारी किए गए और 12 दुकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। निगम ने बताया कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 20 दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया और जुर्माना भी लगाया गया।

Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम रखने के उद्देश्य से सोमवार को हरमू रोड क्षेत्र में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अभियान के दौरान सड़क, नाली, सेटबैक एरिया और गिफ्ट डीड की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई संस्थानों को नोटिस जारी किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया। अभियान के दौरान सेटबैक एरिया व गिफ्ट डीड की भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर 12 संस्थानों, दुकानों और भवनों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया।
हरमू रोड स्थित पेंटागोन भवन की गिफ्ट डीड भूमि पर संचालित एक टी-स्टॉल को तत्काल हटाने के लिए नोटिस चस्पा किया गया। निगम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़ी गई भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंफोर्समेंट टीम ने करीब 20 दुकानों के सामने सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान नालियों के ऊपर बनाई गई टाइल्स, सीढ़ियां और अन्य अवैध संरचनाओं को हटाकर जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। संबंधित दुकानदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


