भाजपा सदैव महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : आदित्य साहू
रांची में भाजपा के मिलन समारोह में कांग्रेस नेत्री रश्मि सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी का स्वागत किया और कहा कि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों ने ऑनलाइन सदस्यता भी ली और पार्टी से जुड़ने का उत्साह दिखाया।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा का सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों ने मिस कॉल के माध्यम से भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता भी ली। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग तेजी से पार्टी से जुड़ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


