सिविल कोर्ट 13 अप्रैल से सुबह आठ बजे से चलेगा

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची सिविल कोर्ट का टाइम टेबल बदला गया है। 13 अप्रैल से कोर्ट सुबह 8 बजे से 1 बजे तक चलेगा, जिसमें 10 से 10:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। न्यायायुक्त ने यह सूचना जारी की है। कोर्ट 6 अप्रैल से मॉर्निंग टाइमिंग में है, जिसमें सुबह 7 से 12 बजे तक काम होता है।

सिविल कोर्ट 13 अप्रैल से सुबह आठ बजे से चलेगा

रांची। रांची सिविल कोर्ट के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। नए टाइम टेबल के अनुसार, 13 अप्रैल से कोर्ट सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। वहीं, सुबह 10 से 10.30 बजे तक यानी आधे घंटे के लिए लंच ब्रेक रहेगा। न्यायायुक्त ने इससे संबंधित सूचना जारी कर दी है। रांची सिविल कोर्ट 6 अप्रैल से मॉर्निंग हो गया है। मॉर्निंग कोर्ट के तहत सुबह 7 से 12 बजे तक न्यायिक कार्य चल रहा है। वहीं, सुबह 9 से 9:30 बजे तक भोजनावकाश रहता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।