रांची के आद्री ठाकुर का बॉलीवुड में जलवा, ‘खुली किताब’ की सिनेमेटोग्राफी से बिखेरी चमक

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के युवा सिनेमेटोग्राफर आद्री ठाकुर ने फिल्म 'खुली किताब' में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार हैं। ये फिल्म शादी के 50 साल बाद तलाक के निर्णय की कहानी है। आद्री की सिनेमेटोग्राफी ने फिल्म को भावनात्मक गहराई दी है।

रांची के आद्री ठाकुर का बॉलीवुड में जलवा, ‘खुली किताब’ की सिनेमेटोग्राफी से बिखेरी चमक

रांची, विशेष संवाददाता। रांची के युवा सिनेमेटोग्राफर आद्री ठाकुर राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। प्रख्यात चित्रकार हरेन ठाकुर की कलात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र आद्री ने दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म ‘खुली किताब’ की सिनेमेटोग्राफी में विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म एक परिपक्व और भावनात्मक कहानी पर आधारित है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकार हैं, जो शादी के 50 साल बाद तलाक लेने का निर्णय करते हैं। निर्देशक सौरभ शुक्ला ने इस गंभीर विषय को बेहद सहज और मानवीय अंदाज में पेश किया है।

फिल्म का संदेश स्पष्ट है कि सच बोलने और रिश्तों में पारदर्शिता लाने की कोई उम्र नहीं होती।दृश्यों में दिखी रांची की प्रतिभा फिल्म के दृश्यात्मक पक्ष में आद्री ठाकुर की सिनेमेटोग्राफी गहरा प्रभाव छोड़ती है। उनके द्वारा रचे गए अर्थपूर्ण और सौंदर्यपूर्ण फ्रेम्स कहानी की संवेदनाओं को और विस्तार देते हैं। रांची की जड़ों से निकलकर बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ काम करना आद्री की कड़ी मेहनत और विजन को दर्शाता है। उनकी उपलब्धि झारखंड के उभरते फिल्मकारों-कलाकारों के लिए प्रेरणा का एक नया स्रोत बन रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।