Ranchi News: इस्पात क्लब मेकॉन गरबा नाइट का हुआ आयोजन
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची में इस्पात क्लब मेकॉन ने बुधवार को रंगीलो रास डांडिया एवं गरबा नाइट का आयोजन किया। क्लब के सदस्यों, उनके परिवारों, अतिथियों और बच्चों ने पारंपरिक नृत्य के साथ नवरात्रि का उत्सव मनाया। बैंड डांडिया गर्ल्स मौमिता और अंतरीका की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे। प्रबंधन समिति सदस्य सीमंतिनी साहू ने आयोजन को एकजुटता और खुशियां साझा करने का उत्सव बताया।

Ranchi News: रांची। इस्पात क्लब मेकॉन द्वारा रंगीलो रास डांडिया एवं गरबा नाइट का आयोजन बुधवार को बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। क्लब के सदस्यों, उनके परिवारजनों, अतिथियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक गरबा एवं डांडिया के माध्यम से नवरात्रि के उत्सव का आनंद लिया। बैंड डांडिया गर्ल्स मौमिता एवं अंतरीका ने शानदार प्रस्तुति दी। उनकी जीवंत प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को गरबा एवं डांडिया की धुनों पर थिरकने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीमंतिनी साहू, प्रबंधन समिति सदस्य ने कहा कि रंगीलो रास केवल संगीत और नृत्य का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आपसी एकजुटता और साथ मिलकर खुशियां मनाने का उत्सव है।

