Ranchi News: बैडमिंटन लीग में रांची के सीए जोड़ी विजेता
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची के चार्टर्ड अकाउंटेंट चंदन कुमार और सुरेंद्र विश्वकर्मा ने रायपुर में आयोजित आईसीएआई मध्य भारतीय क्षेत्रीय परिषद की बैडमिंटन लीग में 100 प्लस आयु वर्ग युगल प्रतियोगिता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में 62 शाखाओं के सीए शामिल हुए। विजेता जोड़ी को रायपुर शाखा के पदाधिकारियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रांची शाखा के पांच अन्य सदस्य भी प्रतियोगिता में शामिल रहे।

Ranchi News: रांची। रायपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मध्य भारतीय क्षेत्रीय परिषद द्वारा आयोजित बैडमिंटन लीग में रांची के सीए चंदन कुमार और सीए सुरेंद्र विश्वकर्मा ने 100 प्लस आयु वर्ग युगल प्रतियोगिता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में 62 शाखाओं के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने हिस्सा लिया। विजेता जोड़ी को रायपुर शाखा की अध्यक्ष सीए रश्मि वर्मा, सचिव सीए ऋषिकेश यादव और कोषाध्यक्ष सीए शीतल कालरा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रांची शाखा से मनीषा बियानी, विवेक जैन, कन्हैया मोदी, पीयूष बंसल और अनिकेत अग्रवाल भी शामिल रहे।

