रिश्वत मामले में आरोपी मुंशी की जमानत पर सुनवाई कल

Feb 10, 2026 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में गृह रक्षा वाहिनी के मुंशी श्याम कुमार गुप्ता पर रिश्वत लेने का आरोप है। एसीबी ने उसे 2 दिसंबर को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। उसकी जमानत याचिका पर मंगलवार को आंशिक सुनवाई हुई, और आगे की सुनवाई 13 फरवरी को होगी।

रिश्वत मामले में आरोपी मुंशी की जमानत पर सुनवाई कल

रांची। रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय सिमडेगा के मुंशी श्याम कुमार गुप्ता की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर मंगलवार को एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। आगे की सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता को एसीबी ने पांच हजार रुपए रिश्वत लेते दो दिसंबर को गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में है। वह गृहरक्षक बोनीफास डुंगडुंग से ड्यूटी के लिए कमान पत्र निर्गत करने के एवज में पांच हजार रुपए रिश्वत ले रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।