
श्रीलेदर्स का रांची और रामगढ़ में हर सप्ताह लकी ड्रॉ
रांची और रामगढ़ में श्रीलेदर्स द्वारा आयोजित मेगा ऑफर का आयोजन पूरे फरवरी माह तक हो रहा है। इस अभियान के तहत हर सप्ताह लकी ड्रॉ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजेताओं को रेफ्रिजरेटर उपहार में दिए जा रहे हैं। हाल ही में विभिन्न शोरूम्स से विजेताओं की घोषणा की गई है।
रांची। रांची और रामगढ़ के ग्राहकों के लिए श्रीलेदर्स द्वारा आयोजित मेगा ऑफर इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूरे फरवरी माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत हर सप्ताह लकी ड्रॉ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग्यशाली विजेताओं को रेफ्रिजरेटर उपहार स्वरूप दिए जा रहे हैं। हाल ही में आयोजित ड्रॉ में रांची और रामगढ़ के विभिन्न शोरूम्स से विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें हरमू रोड शोरूम से ओम प्रकाश मिश्रा, रातू रोड से तनिष्क कुमारी और एचबी रोड (लालपुर) शोरूम से विश्वजीत विजेता बने। वहीं, रामगढ़ के गोला रोड स्थित शोरूम से लक्ष्मण कुमार ठाकुर ने जीत हासिल की।
संस्थान के अनुसार, योजना का उद्देश्य ग्राहकों के खरीदारी अनुभव को और अधिक सुखद और पुरस्कृत बनाना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




