ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांची28 जून से चलेगी रांची-आनंदविहार द्वी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन

28 जून से चलेगी रांची-आनंदविहार द्वी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन

रांची। संवाददाता यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आनंदविहार-रांची के बीच सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 02525 रांची-आनंद विहार द्वी...

28 जून से चलेगी रांची-आनंदविहार द्वी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 23 Jun 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आनंद विहार-रांची के बीच सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 02525 रांची-आनंद विहार द्वी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 28 जून से अगले आदेश तक चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रांची स्टेशन से रात 11.55 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, कोडरमा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कानपुर होते हुए दूसरे दिन रात 7.35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 02526 आनंद विहार-रांची द्वी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 30 जून से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को अगले आदेश तक चलेगी। यह ट्रे आनंद विहार से सुबह आठ बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन में एक जेनरेटर कोच, एसएलआर का एक कोच, सामान्य श्रेणी का तीन कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर का आठ कोच, एसी थ्री टियर के दो कोच व एक रसोई यान होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें