रांची में जनगणना को प्रगणकों और सुपरवाइजरों की सूची हो रही तैयार

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची जिला प्रशासन ने जनगणना के पहले चरण की तैयारियों को तेज कर दिया है। मकान सूचीकरण और गणना कार्य जल्द शुरू होगा। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। कुल 2195 प्रगणक और 366 पर्यवेक्षक की मांग की गई है।

रांची में जनगणना को प्रगणकों और सुपरवाइजरों की सूची हो रही तैयार

रांची, विशेष संवाददाता। रांची में जनगणना की प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर रांची जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य जल्द शुरू होने वाला है। इसे समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए उपायुक्त ने जिला शिक्षा विभाग समेत संबंधित विभागों को दो दिनों के भीतर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के सफल संचालन के लिए योग्य एवं सक्षम कर्मियों की प्रतिनियुक्ति अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों से आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने को कहा गया है।

प्रशासन ने कुल 2195 प्रगणक और 366 पर्यवेक्षक की सूची मांगी है। सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर नामों की सूची भेजने तथा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।बीएलओ व दिव्यांग शिक्षकों को छोड़कर नाम भेजेंइधर, जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची ने भी जिले के सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों, सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों तथा राजकीय मध्य विद्यालयों को पत्र जारी कर अपने अधीनस्थ प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों से शिक्षकों-शिक्षिकाओं की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बीएलओ एवं दिव्यांग शिक्षकों को छोड़कर अन्य शिक्षकों के नाम भेजे जाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।