अनगड़ा में बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरित
अनगड़ा में रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा विवेकानंद सेवा संघ के गदाधर अभ्युदय प्रकल्प का आयोजन किया गया। स्वामी प्रपत्यानंद ने कार्यक्रम में भाग लिया। स्वामी भावेशानंद ने ग्रामीण शिक्षा के महत्व पर बात की, और बच्चों ने पारंपरिक नृत्य और योग का प्रदर्शन किया। बच्चों को स्कूल सामग्री भी वितरित की गई।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड में रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा संचालित विवेकानंद सेवा संघ के अंतर्गत गदाधर अभ्युदय प्रकल्प का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायपुर के स्वामी प्रपत्यानंद उपस्थित थे। आश्रम के सचिव स्वामी भावेशानंद ने ग्रामीण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्कार केंद्र के बच्चों ने पारंपरिक गान, नृत्य और योग का प्रदर्शन किया। स्वामी भक्तिशानंद ने नशामुक्ति पर भी चर्चा की। इस दौरान बच्चों के बीच कॉपी, ड्राइंग बुक, स्कूल बैग, ड्रेस और खेल सामग्री वितरित की गई। संचालन जितेन्द्र कुमार महतो और धन्यवाद ज्ञापन मोहन बेदिया ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


