रामकृष्ण मिशन ने 75 कंबल का वितरण किया
रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी रांची के सहयोग से कुच्चू पंचायत के सुदूरवर्ती गांव हुंडरू, हुंडरू जारा, अंबाटुंगरी और भुकभुकिया में 75 वृद्ध और...

अनगड़ा। प्रतिनिधि
रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी रांची के सहयोग से कुच्चू पंचायत के सुदूरवर्ती गांव हुंडरू, हुंडरू जारा, अंबाटुंगरी और भुकभुकिया में 75 वृद्ध और जरूरमंदों के बीच कंबल बांटे गए। रामकृष्ण मिशन आश्रम रांची के ब्रह्माचारी देवात्म चैतन्य महाराज जी और पूर्व प्रमुख राजेंद्र शाही मुंडा ने किया। उन्होंने हुंडरू विवेकानंद सेवा संघ में नए सामुदायिक भवन निर्माण में सहयोग करने की बात कही। मौके पर मुखिया संगीता देवी, ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, ग्राम प्रधान जयदेव बेदिया, संतोष बेदिया, रवि बेदिया, नागेश्वर बेदिया, शिवनारायण बेदिया, नित्यानंद बेदिया, शनिचरवा बेदिया, सूर्य नारायण महतो, धनंजय बेदिया, बसंत बेदिया और घुरन बेदिया आदि मौजूद थे।
