बिरदा में मदरसा में नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

खूंटी विधायक राम सूर्या मुंड़ा ने बिरदा गांव स्थित मदरसा में नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन किया। विधायक ने बताया कि शौचालय के अभाव में बच्चों को परेशानी होती थी, इसलिए इसका निर्माण कराया गया। ग्रामीणों ने मदरसा की जर्जर स्थिति के कारण सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की, जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया।

बिरदा में मदरसा में नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन

कर्रा, प्रतिनिधि। खूंटी विधायक राम सूर्या मुंड़ा ने शनिवार को बिरदा गांव स्थित मदरसा में नवनिर्मित शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। शौचालय के अभाव में बच्चों को काफी परेशानी होती थी, जिसे देखते हुए विधायक मद से इसका निर्माण कराया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि जनहित और जरूरत को प्राथमिकता देते हुए यह कार्य कराया गया है, जिससे बच्चों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने मदरसा की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग भी रखी, जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।