ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन निकाली श्रीराम बारात

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

10 अप्रैल नामकुम 1 पी, रामबारात के साथ निकली झांकी में उपस्थित लोग। 10 अप्रैल

ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन निकाली श्रीराम बारात

नामकुम, संवाददाता। नामकुम में चल रहे सात दिवसीय राम कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को श्रीराम बारात निकाली गई। बारात कथा स्थल से खिजरी देवी मंडप होते हुए सदाबहार चौक, नामकुम बाजार के रास्ते पुनः कथा स्थल पहुंची। इस अवसर पर बारात में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति गीतों और गाजे-बाजे के साथ रास्ते भर नाचते-गाते रहे। इसके बाद विधि-विधान के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शाम में काशी से आई कथा वाचक मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने राम जन्मोत्सव और सीता स्वयंवर का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि ऋषि विश्वामित्र, तारकासुर के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ वन ले गए।

इसी क्रम में सीता स्वयंवर में श्रीराम ने भगवान शिव का धनुष तोड़ा। इसके बाद अयोध्या से आई बारात के साथ सीता, उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति का विवाह क्रमशः श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ संपन्न हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।