पीएनबी रांची के मंडल प्रमुख ने संभाला पदभार
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में राकेश कुमार ने मंडल प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने ग्राहकों को सर्वोच्च सेवा प्रदान करने, बैंक के उत्पादों को सरलता से उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की प्राथमिकता बताई। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

रांची, वरीय संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार ने मंडल प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे वड़ोदरा मंडल कार्यालय में मंडल प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद राकेश कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मंडल अंतर्गत सभी शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को सर्वोच्च ग्राहक सेवा प्रदान करना, बैंक के विभिन्न बचत एवं ऋण उत्पादों को सरलता से उपलब्ध कराना तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना होगा। इस अवसर पर मंडल कार्यालय रांची के सभी स्टाफ सदस्यों ने नव नियुक्त मंडल प्रमुख का स्वागत किया।
मौके पर उप मंडल प्रमुख राकेश व नितिन कुमार बंका सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


