Rajiv Gandhi Jayanti Celebrated by Congress Party in Nagdi नगड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRajiv Gandhi Jayanti Celebrated by Congress Party in Nagdi

नगड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनी

नगड़ी के मठटोली में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष सहावीर लोहरा ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 20 Aug 2025 09:45 PM
share Share
Follow Us on
नगड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनी

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के मठटोली में बुधवार को नगड़ी प्रखंड कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहावीर लोहरा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष सहावीर लोहरा ने कहा कि देश के लोकप्रिय नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस और अक्षय ऊर्जा दिवस के तौर पर मनाई जाती है। मौके पर नगड़ी प्रखंड कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अख्तर अंसारी, युवा अध्यक्ष शकील अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष शक्ति महतो, प्रखंड महासचिव मकसूद अंसारी, महावीर नायक और निरुपमा तिग्गा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।