Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRajesh Thakur Meets Congress President Kharge to Discuss Rights and Elections

मल्लिकार्जुन खरगे से मिले राजेश ठाकुर, संविधान की प्रति सौंपी
संक्षेप:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। उन्होंने संविधान की प्रति सौंपकर अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को हक दिलाने का...
Sep 26, 2025 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी। राजेश ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को संविधान की प्रति सौंपकर अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को संविधान के अनुरूप हक दिलाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान झारखंड के साथ-साथ बिहार के संदर्भ में भी चर्चा हुई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में मिली जिम्मेदारी के निर्वहन के उपरांत बिहार में पूरी ताकत के साथ चुनाव में काम करने का निर्देश दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




