दुर्गा पूजा को लेकर रांची रेलमंडल में अलर्ट, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

दुर्गा पूजा को लेकर रांची रेलमंडल में अलर्ट, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

संक्षेप:

दुर्गा पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। रांची रेलमंडल में विशेष चौकसी बरती जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए...

Aug 12, 2025 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल के डीजी ने एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। रांची रेलमंडल में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के अनुसार, पूजा के दौरान विशेष चौकसी बरती जाएगी। जिन ट्रेनों में रात्रि गश्ती होती है, उसे भी नियमित करते हुए अन्य ट्रेनों में भी गश्ती बढ़ा दी जाएगी। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले व ट्रेनों में यात्रा करने वाली सभी संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए आरपीएफ व एसआईबी की खुफिया एजेंसी सादे लिबास में ऐसे लोगों पर नजर रखेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया कि वर्तमान में रांची स्टेशन पर 200 की संख्या में रेलवे सुरक्षा बल और हटिया स्टेशन पर 80 की संख्या में आरपीएफ बल हैं। ड्यूटी के हिसाब से 40 लोगों को क्रमवार 24 घंटे रेलवे स्टेशनों पर तैनात की जाती है। अलर्ट जारी होने के बाद इस संख्या में वृद्धि की जाएगी। साथ ही स्टेशन आने वाले प्रत्येक सामानों की स्क्रेनिंग मशीन से जांच की जाएगी। मादक पदार्थों पर लगाम लगाने के लिए श्वान दस्ता की टीम के साथ सामानों की जांच की जाएगी। इसी क्रम में मानव-बाल तस्करी, नशाखुरानी गिरोह सहित अन्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। इस कार्य में मेरी सहेली, नन्हें फरिश्ते सहित अन्य आरपीएफ की टीमों को कड़ाई से पालन करने व सक्रियता बढ़ा दी जाएगी।