मुरी-इलू स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की मौत
सिल्ली में, 37 वर्षीय रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी विपत तारण महतो की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह पश्चिम बंगाल के मुरी स्टेशन और इलू स्टेशन के बीच पेट्रोलिंग कर रहे थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें मुरी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिल्ली। प्रतिनिधि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी 37 वर्षीय विपत तारण महतो पश्चिम बंगाल निवासी की मुरी स्टेशन और इलू स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह शुक्रवार की शाम सात बजे से रेलवे लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। घटना शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे की है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को मुरी लाया गया, जहां मेडिकल टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद अन्य कर्मचारी ने दुर्घटना की सूचना इलू स्टेशन को दी। इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


